पर्यटनसामाजिक

उत्तरकाशी जिले की पहाड़ियों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, काश्तकारों और सैलानियों के चेहरे पर खुशी

Uttrakhand,, राज्य भर के ऊंचाई वाले इलाकों में लंबे इंतजार के बाद सीजन का पहला हिमपात बीते मध्य रात्रि से लगातार जारी है। ऊंचाई वाले स्थानों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में करीब 1 फीट और केदारनाथ धाम में दो फीट बर्फ पढ़ चुकी है। इसके अलावा चकराता, मसूरी, औली में भी जमकर बर्फबारी हो रही है। बारिश/बर्फबारी होने के बाद काश्तकारों/सैलानियों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। वहीं ठंड बढ़ने से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। बाजारों में सन्नाटा पसरा है। लोग ठिठुरन के कारण अंगीठी/हिटर सेंकने को मजबूर हैं।

बर्फबारी से यह मार्ग बंद

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग किलोमीटर 37 से 39 तथा 103 से 124 तक बर्फबारी के कारण मार्ग बाधित है। BRO के द्वारा मार्ग खोलने का कार्य गतिमान पर है। उधर यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग फूल चट्टी से आगे बर्फबारी के कारण मार्ग बाधित है। NH के द्वारा मार्ग खोलने का कार्य गतिमान है। लंब गांव मोटर मार्ग चौरंगी खाल किलोमीटर 23 से 33 तक बर्फ बारी के कारण अवरुद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button