राजनीति

Breking news : नवीन वर्मा अध्यक्ष और प्रकाश मिश्रा बने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री

हल्द्वानी nanital,, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नवीन वर्मा लगातार दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। महामंत्री पद पर प्रकाश मिश्रा काबिज हुए। दोनों पदाधिकारियों को जिताने में जिला उद्योग व्यापार मंडल श्रीनगर और यमुनाघाटी के पदाधिकारियों की बड़ी भूमिका रही है, दोनों जिलों से आए पदाधिकारियों ने नवीन वर्मा और महामंत्री प्रकाश मिश्रा का खुलकर समर्थन किया।

हल्द्वानी में रविवार देर रात को सम्पन हुए प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के त्रिवार्षिक प्रादेशिक चुनाव में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रमोद गोयल एवं चुनाव अधिकारीगण राजेश अग्रवाल, गुलशन छाबड़ा, सुरेश बिष्ट तथा चुनाव संचालन समिति के रावेल सिंह आनंद की देखरेख में हुए चुनाव में नवीन चंद्र वर्मा अध्यक्ष एवं प्रकाश चंद्र मिश्रा निर्विरोध महामंत्री चुने गए। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रमोद गोयल एवं चुनाव अधिकारीगण राजेश अग्रवाल, गुलशन छाबड़ा, सुरेश बिष्ट तथा चुनाव संचालन समिति के रावेल सिंह आनंद ने दोनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हे निर्विरोध निर्वाचित होने पर प्रमाण पत्र जारी किए। यमुनाघाटी जिले से अध्यक्ष कबूल सिंह पंवार और उपेंद्र असवाल ने प्रतिभाग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button