पर्यावरणपुलिसप्रशासनराजनीतिसामाजिक

Breking news : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पर्यावरण को समर्पित लोकपर्व “हरेला”

नौगांव/बड़कोट/पुरोला/Uttarkashi,, जनपद सहित सभी ब्लॉकों में पर्यावरण को समर्पित लोकपर्व ‘हरेला’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रशासन/पुलिस, जिला सेवा प्राधिकरण, जनप्रतिनिधियों और वन विभाग द्वारा वृहद लेवल पर विभिन्न प्रजातियों के पौध रोपकर पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया। प्रांत कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तराखंड दिनेश ने आज लाखामंडल क्षेत्र के भटाड गांव का दौरा किया। उन्होंने गांव में बाल स्वयं सेवकों के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने के लिए वृहद लेवल पर वृक्षारोपण करने की अपील की है। इस दौरान आचार्य लोकेश बडोनी मधुर, गीताराम गौड़, लोकेश उनियाल, अमित नौडियाल सहित अन्य लोग रहे।

उत्तरकाशी

प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन से जुड़ा लोकपर्व ‘हरेला‘ जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाकर विभिन्न प्रजाति के हजारों पौधे रोपित किये गए। जिले में मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय के निकटवर्ती डांग गांव के होड़ा वन क्षेत्र में आयोजित किया गया। यह इलाका वनों की रक्षा के लिए बहुचर्चित चिपको आंदोलन एवं रक्षा सूत्र आंदोलन का भी केन्द्र रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने जनपदवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वन-संवर्द्धन एवं पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम को मिल रहे जन-समर्थन से यह अभियान निश्चित तौर पर कामयाब होगा। हरेला पर्व से शुरू हुए यह महाअभियान आगामी 15 अगस्त तक चलेगा, इस दौरान जिले में 10 लाख से भी अधिक पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, नगरपालिका बाड़ाहाट के अध्यक्ष रमेश सेमवाल, मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी डीपी बलूनी, गंगोत्री नेशनल पार्क के उप निदेशक आरएन पाण्डेय, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरसीएस पंवार, मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, भूवैज्ञानिक जीडी प्रसाद, स्वजल के पर्यावरण विशेषज्ञ प्रताप मटूड़ा, वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप बिष्ट सहित गंगा विचार मंच के प्रांत संयोजक लोकेन्द्र सिंह बिष्ट, डांग गांव के प्रधान रोशन शाह, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमित नाथ, महिला मंगल दल अध्यक्ष सुनीता गुसाईं, ग्रीन चिपको जन-संगठन डांग के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह गुसांई व संस्थापक अभिषेक जगूड़ी, वन पंचायत सरपंच प्रताप सिंह गुसांई सहित बड़ी संख्या में मीडिया कर्मियों, स्थानीय ग्रामीणों और वन तथा अन्य विभागों के कार्मिकों ने पौधारोपण किया। जिलाधिकारी ने जोशियाड़ा बैराज के निकट स्थापित भागीरथी रूद्राक्ष वाटिका में भी रूद्राक्ष रोपित कर गत वर्ष रोपित पौधों की देखभाल का जायजा भी लिया। इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी तथा जल विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता एमएसनाथ रहे।

धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार ने लोकपर्व ‘हरेला’ के तहत जौनपुर रेंज के अन्तर्गत अलमस कम्पाटमेन्ट मे वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पौध रोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया। 

लाग हरियाव, लाग दशैं, लाग बग्वाव, जी रया, जागी रया

उत्तरकाशी पुलिस ने प्रकृति एवं पर्यावरण को समर्पित लोकपर्व “हरेला” के अवसर पर पुलिस लाइन ज्ञानसू, उत्तरकाशी, भटवाड़ी, हर्षिल, धरासू, ब्रह्मखाल, बड़कोट, पुरोला सहित समस्त सीओ सर्किल/थाना/कोतवाली/चौकी पर अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा वृहत स्तर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का सन्देश दिया गया।

बड़कोट

बड़कोट में एसडीएम जितेंद्र कुमार ने तहसील परिसर में भापाइयों ने बूथों पर वृक्षारोपण कर आज हरेला पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया है। इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अतोल रावत, चंडी प्रसाद बेलवाल, समाजसेवी कपिल देव रावत सहित भाजपाई उपस्थित रहे।

यमुनोत्री विधानसभा के बूथ संख्या 154 पुजार गांव बूथ पर अध्यक्ष जगमोहन राणा के नेतृत्व में हरेला पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोटेश्वर महादेव शिव मंदिर में आयोजित हरेला कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री पवन नौटियाल ने शिरकत की। पवन नौटियाल ने कोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में मंदिर के महंत आदरणीय लालपुरी महाराज के नेतृत्व में (बेलपत्र एवं रुद्राक्ष) के वृक्ष रोपकर भगवान शिव का आशीर्वाद लेते पर्यावरण के सरंक्षण और संवर्धन का संदेश दिया। इस दौरान अन्य ग्रामीण महिलाएं और कार्यकर्ता रहे।

पुरोला

विधायक दुर्गेश्वर लाल ने पाणीगांव में पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा विविध प्रकार के पौधे रोपे गए। विधायक ने ग्रामीणों की समस्यायों को भी सुना और उनके निराकरण का हर संभव प्रयास का भरोसा दिया। इस मौके पर एसडीएम पुरोला देवानंद शर्मा, डीएफओ सुबोध काला, माउंट आबू संस्था की बहन सुषमा, गोविन्द राम नौटियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दर्शन सिंह रावत, डीपीसी लोकेन्द्र कंडियाल, मनराज रावत, जयराम चौहान, अजीत पाल रावत, कमलेश रावत, सुशील कुमार प्रधान प्रतिनिधि, दिनेश उनियाल, बरदान राणा, जगदीश भारती, कुलदीप कुमार, संजय रावत, अर्जुन, सुभाष, आदि अनेकों ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं ग्रामीण और वन कर्मी रहे।

भाजपाइयों ने मेहर गांव शक्ति केंद्र के कण्डियाल गांव बूथ पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष जगमोहन पंवार, उपाध्यक्ष विजेंद्र पंवार, रघुवीर पंवार, अभिषेक सेमवाल, शक्ति केंद्र संयोजक जगवीर ज्याड़ा, अरविंद रावत, विनीत आर्य, सोनपाल सजवान, नरेश भट्ट सहित अन्य कार्यकर्ता रहे।

सिविल जज अध्यक्ष/तहसील विधिक सेवा समिति पुरोला उत्तरकाशी/ रवांई बार संघ के द्वारा हरेला पर्व पर न्यायालय परिसर में फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। इस दौरान सिविल जज पुरोला मीनाक्षी शर्मा,अधिवक्ता धर्म सिंह नेगी, शेर सिंह, प्रेम सिंह राणा, राजेश कुमार, महेंद्र पंवार, आशीष, सूरत सिंह रावत, रविंद्र भंडारी, रविंद्र रावत, दर्शन लाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

नौगांव

नौगांव में किसान मोर्चा गढ़वाल संयोजक विजय सिंह रावत के नेतृत्व में भाजपाइयों ने मुराडी बूथ पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष जगत सिंह चौहान, डीपीसी मेंंबर विजयपाल रावत, शांता रावत, आनंदी राणा, अमिता परमार, मीना रावत, पिंकी रावत, प्रताप चौहान, अमित रावत, मीना रावत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हरेला पर्व : नौगांव में पौध रोपण करते कांग्रेस नगर अध्यक्ष जय प्रकाश इंदवान, रणवीर रावत, अनुज रावत (अन्ना), प्रवीन चौहान सहित अन्य।

मोरी

हरेला दिवस के अवसर पर वन पंचायत खरसाड़ी के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वन क्षेत्राधिकारी अमिता की उपस्थिति एवम् समस्त वनकर्मी, विद्यालय प्राचार्या, वन दरोगा अनिल हिंगवाण स्टाफ, ग्राम प्रधान खरसाड़ी, वन पंचायत सरपंच एवम् समस्त छात्राओं द्वारा विद्यालय के चारों ओर वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी द्वारा पर्यावरण के संरक्षण एवम् संवर्धन के विषय में अवगत किया गया साथ की रोपित पौधों के संवर्धन हेतु विद्यालय की छात्राओं को प्रेरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button