राजनीति

भाजपा उत्तरकाशी 9 से 11 फरवरी तक जिलेभर में चलाएगी “गांव चलो अभियान”

  • भाजपा नेता गांव में 24 घंटे का प्रभास कर लोगों को देंगे केंद्र/राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

चिन्यालीसौड़ uttarkashi,, भाजपा उत्तरकाशी द्वारा शनिवार को “गांव चलो अभियान” की जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत कर पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संगठन महामंत्री का चिन्यालीसौड़ पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों द्वारा फूलमालाओं से भव्य स्वागत कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।

प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि 09 से 11 फरवरी तक जनपद के प्रत्येक गांव में भाजपा नेता 24 घंटे गांव में प्रवास करेंगे। इस दौरान मोदी सरकार द्वारा पिछले नौ वर्षों में लिए गए बड़े फैसलों की जानकारी लोगों को देंगे। कहा कमल चुनाव चिन्ह हमारे विचार को पुष्ट करता है, हर चुनाव में इस चिन्ह का सम्मान बढ़े। इस चिन्ह की जीत ही हमारा उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने पदाधिकारियों को खुद को जागरूक रखते पार्टी के विचार को लोगों तक पहुंचाने की अपील की है। कहा हम सभी बड़े सौभाग्यशाली हैं, जिन्होंने 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम को प्रकट होते देखा है। उन्होंने “गांव चलो अभियान” के जिला संयोजक, सह संयोजक, मंडलों के संयोजकों से अपेक्षा की वह 31 से 4 फरवरी तक मंडलों की कार्यशाला होगी। जिला सह प्रभारी सौरभ थपलियाल ने “गांव चलों अभियान” में सभी पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं को शत प्रतिशत हिस्सा लेना का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह राणा ने कहा “गांव चलों अभियान” के तहत सभी पदाधिकारी/कार्यकर्ता हर बूथ में जाकर रात्रि प्रवास कर केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराएंगे। साथ ही उस गांव के सामाजिक एवं राजनीतिक लोगों से राष्ट्रवादी विचारों वाले दल भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे।

ये रहे उपस्थित : विधायक सुरेश चौहान, स्वराज विद्वान, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, प्रमुख भटवाड़ी विनिता रावत, डुण्डा प्रमुख शैलेन्द्र कोहली, महामंत्री नागेंद्र चौहान, पवन नौटियाल, हरीश डंगवाल, राजेन्द्र सिंह गंगाडी, बाल शेखर नौटियाल, चन्दन सिंह राणा, विक्रम सिंह पंवार, पूनम रमोला, अनीता परमार, अमिता परमार, मीनाक्षी रोंटा, राजीव बहुगुणा, राजीव भण्डारी, सरिता पडियार दीपक नौटियाल, देश राज बिष्ट, मुकेश टम्टा, सुरत गुसाईं, रजनीश चौहान, जितेन्द्र राणा, शीशपाल रमोला, विजय बडोनी, भारत भूषण, अनीता राणा, गौतम रावत, संदीप असवाल, चैन सिंह महर, सुमन बडोनी, प्रवीण, बलदेव चौहान सहित अन्य रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button