क्राइमस्वास्थ्य

Big breking : पुरोला में धान की रोपाई कर रहे लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली, 01 की मौत 02 गंभीर घायल, रैफर

पुरोला uttarkashi,, अपने खेतों में धान की रोपाई करने गए लोगों पर आकाशीय बिजली गिरने से उसकी जद में आने से एक युवक की मौत हो गई। तीन घायल हो गए हैं। दो गंभीर घायलों को सीएचसी के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया है। एक को उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया है। हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों और क्षेत्रवासियों में मातम पसरा है।

एसडीएम पुरोला देवानंद शर्मा ने बताया के कंडियाल गांव के लोग मदनी नामे तोक में अपने खेतों में धान की रोपाई करने गए थे। इस दौरान आज सुबह करीब 11:30 लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिसके जद में आने से चार लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला लाए। जहां उपचार के दौरान अभिषेक (23) पुत्र धीरपाल ज्याडा की मौत हो गई। दो घायलों चंद्र ज्याडा (55) पुत्र अजय पाल और अशोक 18 पुत्र खुशपाल को चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद हालत को गंभीर देखते हायर सेंटर रैफर किया गया। निखिल को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय विधायक दुर्गेश्वर लाल सहित अन्य नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया है और घायलों को हर सम्भव उचित उपचार व मदद का भरोसा दिया है।

मृतक के शव का पंचनामा भर त्वरित कार्यवाही हेतु पोस्टमार्टम पुरोला में ही किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा।–अशोक कुमार ,थानाध्यक्ष पुरोला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button