क्राइमपुलिसयूथस्वास्थ्य

Big breking : डामटा के पास सड़क पर पल्टी डिजायर कार, दो युवक घायल

डामटा uttarkashi,, यमुनोत्री नेशनल हाइवे पर डामटा के पास तेज रफ्तार कार सड़क पर पलट गई। हादसे में कार सवार दोनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है।

डामटा/नैनबाग पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात्रि करीब 8:30 पर नौगांव से विकासनगर जा रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर (UK 07 DA 9339) उत्तरकाशी–टिहरी बॉर्डर के पास सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में विकासनगर के दो युवक सवार थे। हादसे में दोनों को चोटें आई है। दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से नैनबाग सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

घायलों के नाम

  • शुभम (32) पुत्र राजेंद्र ठाकुर, निवासी लैहमन अस्पताल विकासनगर देहरादून।
  • आकाश (26) पुत्र प्रकाश, निवासी लैहमन अस्पताल विकासनगर देहरादून।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button