बड़कोट uttarkashi,, पुलिस ने आज 400 ग्राम चरस के साथ 1 युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना बड़कोट पर NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विधिक कार्यवाही गतिमान है।
उत्तरकाशी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” व नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत पुलिस कप्तान सरिता डोबाल के दिशा-निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम सीओ बड़कोट सुरेंद्र सिंह भंडारी के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष बड़कोट दीपक कठैत के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी यमुनाघाटी की टीम द्वारा बुधवार दोपहर नयाणा पुल यात्री विश्रामगृह ग्राम पौन्टी बड़कोट के पास चैकिंग के दौरान सतीश (35) पुत्र हरिभगत लाल निवासी रानाचट्टी को 400 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना बड़कोट पर NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। विधिक कार्यवाही जारी है।
पुलिस टीम
- SI गम्भीर सिंह तोमर
- HC मोहन ठाकुर
- सिपाही सुनीत लखेड़ा
- सिपाही सुनील ज्याडा SOG
- सिपाही अनिल तोमर SOG