पुरोला uttarkashi,, नाबालिग के अपहरण तथा दुष्कर्म के मामले में पुरोला पुलिस ने नेपाली मूल के युवक को नाबालिग सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पॉस्को की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। विधिक कार्यवाही गतिमान है। नेपाली सेब के बगीचों में मजदूरी का काम करता था।
थानाध्यक्ष मोहन सिंह कठैत से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिवस (शनिवार) को एक व्यक्ति द्वारा थाना पर नाबालिग के अपहरण की तहरीर दी थी। जिसके बाद गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर मामले की गंभीरता को देखते टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर जानकारी जुटाते रविवार प्रातः अपहरणकर्ता नेपाली मूल के करन (25) पुत्र गणेश निवासी भूरी गांव, गुलेरिया, जिला महेन्द्र नगर नेपाल को नाबालिग सहित गिरफ्तार किया है। जिसके बाद नाबालिग के बयान/साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 65(1) BNS व 5(ठ)/6 पॉस्को अधिनियम की बढ़ोतरी की गई है। विधिक कार्यवाही प्रचलन में है।
पुलिस टीम
- महिला SI संतोष भट्ट
- HC गजेन्द्र सिंह
- HC प्रवीण पंवार