क्राइमपुलिसस्वास्थ्य
Trending

दुस्साहस : मोरी विकासखंड में कलयुगी दादा ने पोती के साथ की छेड़खानी, गिरफ्तार

मोरी uttarkashi,, विकासखंड मोरी के दूरस्थ क्षेत्र आराकोट से एक दादा–पोती के रिश्ते को तार–तार करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां रिश्ते के दादा (68 वर्ष) पर 6 साल किशोरी के साथ अश्लील हरकत कर यौन शोषण करने का आरोप लगा है। मोरी पुलिस ने तहरीर के आधार पर कलयुगी दादा के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को किशोरी के साथ दुस्साहस की घटना की तहरीर मिली थी। तहरीर के आधार गुरूवार दोपहर को कलयुगी दादा ने घर पर अकेली किशोरी को मौका देखकर अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी शराब के नशे में धुत्त था। घटना के समय किशोरी के माता–पिता अपने सेब के बाग में काम करने गए थे। शाम को जब किशोरी के परिजन घर आए तो किशोरी ने घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। शनिवार को मोरी थाना पर पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी दादा के विरूद्ध पोक्सो एक्ट व अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण हेतु जिला अस्पताल उत्तरकाशी भेजा गया है।

“पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम, धारा 376 में केस दर्ज किया गया है।  आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है”।– अशोक कुमार चक्रवर्ती, थानाध्यक्ष मोरी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button