राजनीतिसामाजिक

जरमोला उद्यान विभाग में हुई धांधली को लेकर अब कांग्रेस ने भी खोला मोर्चा

  • कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश चौहान ने कहा भाजपा की सह पर ही चल रहा है राज्य में भ्रष्टाचार का खेल

पुरोला uttarkashi,, यमुनाघाटी कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश चौहान ने आज प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ जमकर हमला बोला है। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की कोर्ट में दाखिल जमानत अर्जी पर भाजपा सरकार यदि किसी प्रकार की साजिश कर उनकी जमानत में अड़ंगा लगाती है, तो यमुनाघाटी कांग्रेस सकड़ों पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार एक ओर जीरो टॉलरेंस की बात करती है, और उनके ही विधायक ने सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति की  पोल खोलकर रख दी है। विधायक दुर्गेश लाल जरमोला उद्यान में मिली भारी अनिमियत्तताओं के खिलाफ लगातार मुखर हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बाग में प्लांट और नर्सरी लगाने के लिए पहले निविदाएं निकाली गई थी, जिसकी ई– टेंडरिंग भी हुई। उसके बावजूद राज्य की भाजपा सरकार ने टेंडर निरस्त कर दोबारा बैगर निविदा निकाले अपने दोस्त को फायदा पहुंचाने के लिए काम उनको सौंप दिया। इससे पहले कांग्रेसियों ने x–army मैन दरम्यान सिंह पंवार को फूलमाला पहनाते सॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्रेसवार्ता खत्म होने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी और अन्य कांग्रेसियों ने नगर पंचायत द्वारा 4 वर्षों में किए गए कार्यों पर आधारित उपलब्धि की एक पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

 

पत्रकार वार्ता में ये रहे उपस्थित : ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह नेगी, नगर अध्यक्ष कविंद्र असवाल, पूर्व प्रमुख लोकेंद्र रावत, बिहारी लाल शाह, जेंदर सिंह रावत, शीशपाल शर्मा, मदन सिंह रमोला, गजेंद्र सिंह नेगी, गोपाल कैंतूरा, दिनेश चौहान, दिनेश खत्री नारायणी चौहान, सुलोचना शर्मा, जयवीर सिंह रावत, धाम सिंह रावत, बिशन सिंह नेगी, भरत सिंह, राजेंद्र सिंह सहित अन्य कांग्रेसी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button