Uttarkashiराजनीतिसमस्या

खांसी के ग्रामीणों को 14 साल बाद मिली सड़क पर डामरीकरण की सौगात, आवागमन में मिलेगी सहूलियत

नौगांव uttarkashi,, खांसी के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी। जट्टा–पलेठा-खांसी मोटर मार्ग के सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण के लिए 3.44 करोड़ रुपये स्वीकृत। खांसी/बलाडि के जनप्रतिनिधियों/ग्रामीणों ने जताया विधायक दुर्गेश्वर लाल और मुख्यमंत्री का आभार।

सड़क कटिंग के बाद से डामरीकरण की वाट जोह रहा पलेठा-खांसी मोटर मार्ग की आखिर कार विधायक दुर्गेश्वर लाल और मुख्यमंत्री ने सुन ही ली। इस कार्य के लिए 3.44 लाख की धनराशि स्वीकृत होने पर डामरयुक्त सड़क की उम्मीद जगी है। जिसके लिए पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप असवाल, प्रधान खांसी सूर्यपाल राणा, क्षेत्र पंचायत राजेश राणा सहित अन्य ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री व विधायक दुर्गेश्वर लाल का तह दिल से आभार जताया है।

वर्तमान ग्राम प्रधान खांसी सूर्यपाल राणा बताते हैं कि जट्टा पलेठा-खांसी मोटर मार्ग पूर्व सीएम ND तिवारी के कार्यकाल में शुरू हुई कटिंग पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी/पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के कार्यकाल में 2013 में पूरी हुई। उसके बाद जट्टा से पलेठा तक तो डामर युक्त सड़क बन गई, लेकिन उसके आगे मामला ठंडे बस्ते में चला गया। तब से 2026 तक खांसी के ग्रामीण मार्ग पर जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। अब जाकर विधायक दुर्गेश्वर लाल की पहल और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हर गांव को अच्छी सड़क सुविधा देने की मुहिम के कारण शेष बचे मोटर मार्ग के सुदृढ़ीकरण और डामरीकरण के लिए (3 करोड़ 44 लाख) की वित्तीय स्वीकृति दी है।जिसके बाद ग्रामीणों में डामरयुक्त सड़क की उम्मीद जगी है। सड़क बनने के बाद मोटर मार्ग से आवागमन करने वालों को सहूलियत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button