Uttarkashiपुलिसराजनीतिसामाजिक

NAUGA0N पुलिस ने पलेठा गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को दी साइबर अपराधों की जानकारी

नौगांव uttarkashi,, पुरोला पुलिस ने आज पलेठा गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को दी साइबर अपराधों की जानकारी। साथ ही धोखाधड़ी का शिकार होने पर बिना विलंब किए तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।

“सेवा, सुशासन एवं समर्पण” के तहत संचालित “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत पुलिस कप्तान कमलेश उपाध्याय द्वारा जिलेभर में पुलिस को जनसुरक्षा, जनसेवा/समाधान एवं जनजागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में सोमवार को चौकी नौगांव पुलिस द्वारा ग्राम पलेठा में पुलिस चौपाल लगाकर ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में प्रभारी चौकी नौगांव उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह रावत ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं उनका यथासंभव समाधान किया। इसके उपरांत उन्होंने उपस्थित लोगों को डिजिटल एवं सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग के बीच साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए हथकंडों से अवगत कराते हुए संदिग्ध लिंक, फर्जी ई-मेल, मैसेज, वीडियो कॉल तथा अन्य ऑनलाइन माध्यमों से होने वाली ठगी से सतर्क रहने की अपील की। साथ ही बताया कि किसी भी परिस्थिति में अपना ओटीपी, सीवीवी, एटीएम/डेबिट कार्ड पिन, इंटरनेट बैंकिंग पासवर्ड अथवा बैंक खाते से संबंधित कोई भी गोपनीय जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करें। साथ ही बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर अथवा वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है, तो वह बिना विलंब किए तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराए तथा निकटतम पुलिस थाने अथवा साइबर पुलिस से संपर्क करे, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर आर्थिक क्षति को रोका जा सके। इस मौके पर प्रधान रोहित रावत सहित सभी ग्रामीण अन्य पुलिस कर्मी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button