Uttarkashiक्राइमपुलिसयूथ

BARK0T पुलिस ने 4.43 GRAM स्मैक के साथ 2 युवक दबोचे 

बड़कोट uttarkashi,, नशा तस्करों पर बड़कोट पुलिस की कार्रवाई। 4.43 ग्राम स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार। आरोपियों के खिलाफ बड़कोट थाने पर NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज। विधिक कार्यवाही प्रचलन में है।

“चारधाम यात्रा के दौरान नशा तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चैकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। यात्रियों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है”। – कमलेश उपाध्याय, पुलिस कप्तान उत्तरकाशी

उत्तरकाशी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रात्रि (शुक्रवार) सीओ बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक सुभाष चन्द्र के नेतृत्व में बड़कोट पुलिस द्वारा राजतर-राजगढ़ी बस स्टॉप के समीप चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान यहां से गुजर रहे दो संदिग्ध युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर मक्खन सिंह (25) पुत्र स्व. तालीराम, निवासी ग्वाल गांव और प्रवेश (25) पुत्र राम सिंह चौहान निवासी ग्राम मसरी तहसील मोरी के कब्जे से क्रमशः 2.03 ग्राम एवं 2.40 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर दोनों के खिलाफ कोतवाली बड़कोट पर NDPS Act के  तहत अभियोग पंजीकृत किया है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

पुलिस टीम

  • ASI उपनिरीक्षक विक्रम सिंह
  • HC आरक्षी मोहन सिंह ठाकुर
  • सिपाही विपिन शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button