Uttarkashi,, पुलिस ने 1 किलो 508 ग्राम भांग के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली उत्तरकाशी में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
बरामद माल की कीमत करीब 3 लाख रुपए
“ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन -2025” के तहत पुलिस अधीक्षक (IPS) अमित श्रीवास्तव के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस की नशे तथा अवैध मादक द्रव्यों के खिलाफ धरपकड़ अभियान जारी है। इसी क्रम में सीओ उत्तरकाशी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर कार्रवाई करते बीते शुक्रवार देर सांय को उत्तरकाशी, तेखला पुल के पास से अनिल व रमेश नामक 2 व्यक्तियों के क्रमशः 733 ग्राम तथा 775 ग्राम (कुल : 1 किलो 508 ग्राम) अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली उत्तरकाशी पर NDPS Act की धारा 8/20 में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी
- अनिल सिंह (36) पुत्र देव चन्द निवासी ग्राम स्यावा पोस्ट- सोरा, भटवाडी उत्तरकाशी।
- रमेश (40) पुत्र विजेन्द्र सिंह राणा निवासी बयाणा, पोस्ट मनेरी उत्तरकाशी।
पुलिस टीम
- SI विनोद सिंह पंवार
- HC महेन्द्र सिंह
- सिपाही दीपक चौहान