Uttarkashi,, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य की उपस्थिति में विधायक गंगोत्री विधानसभा सुरेश चौहान एवं विधायक पुरोला विधानसभा दुर्गेश्वर लाल ने शुक्रवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत गणना फॉर्म भरा। इस पहल के जरिए उन्होंने जनपद वासियों को जागरूक करते हुए शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने वर्तमान में चल रहे घर-घर सर्वे (डोर-टू-डोर) अभियान के दौरान जनपद के समस्त नागरिकों, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों से बीएलओ का सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जो नागरिक वर्तमान में अपने मूल गांव में नहीं रह रहे हैं और कहीं बाहर निवासरत हैं वे भी इस प्रक्रिया से अछूते न रहें। ऐसे सभी नागरिक चुनाव आयोग के आधिकारिक पोर्टल voter.eci.gov.in पर जाकर अपना और अपने परिवार का फॉर्म ऑनलाइन आसानी से भर सकते हैं।




