Uttarkashiक्राइमवन विभाग

DUKHAD : जंगल की आग बुझाने गए मंजियाली गांव के फॉरेस्ट गार्ड की दर्दनाक मौत, रवांई में शोक की लहर

नौगांव uttarkashi,, टौंस वन प्रभाग पुरोला के ठड़ूंग बीट अंतर्गत कक्ष संख्या-04 में जंगल में भड़की आग को बुझाने पहुंचे वन विभाग के एक कर्मचारी की आग बुझाकर घर लौटते वक्त खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद से परिजनों/परिचितों में मातम पसर गया है।

जानकारी के अनुसार जंगल में आग की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम देर रात आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान आग पर काबू पाने के बाद जब वन बीट अधिकारी सोहन (30) पुत्र सुरवीर सिंह रावत निवासी मंजियाली गांव तहसील बड़कोट घर को लौट रहे थे, इसी बीच वह नियंत्रण खोकर गहरी खाई में जा गिरा और घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। फॉरेस्ट गार्ड के मौत की सूचना के बाद रवांई घाटी में मातम पसरा है। “प्रभागीय वनाधिकारी” डीपी बलूनी व वन विभाग सहित क्षेत्र के लोगों ने दिवंगत वन बीट अधिकारी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। ग्राम प्रधान द्रविड़ कोहली/ग्रामीणों का कहना है कि सोहन सिंह रावत अपनी ड्यूटी के दौरान जान की परवाह किए बिना जंगल और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कार्य कर रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button