Uttarkashiकिसानप्रशासनराजनीति

Uttarkashi : डुंडा में किसान ऋण मेले का आयोजन, 90 कृषकों/लाभार्थियों को बांटे ₹79.78 लाख

Uttarkashi,, उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक लिमिटेड एवं सहकारिता विभाग द्वारा बुधवार को डुंडा विकासखंड कार्यालय परिसर में किसान ऋण मेला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री जगत सिंह चौहान एवं विशिष्ट अतिथि प्रमुख राजदीप सिंह परमार एवं अध्यक्ष शारदा राणा, जिला सहकारी बैंक लिमिटेड द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बैंक के उपाध्यक्ष हरिमोहन चंद, लोकेन्द्र सिंह बिष्ट, एवं सतेन्द्र राणा, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा एवं सह प्रभारी जनपद टिहरी गढ़वाल एवं विजय संतरी, निदेशक राष्ट्रीय आवास संघ, दिनेश लाल, बैंक निर्देशक एवं नितीश रमोला बैंक प्रोफेशनल निदेशक भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते बैंक की अध्यक्ष शारदा राणा ने कहा कि बैंक का उद्देश्य केवल बैंकिंग सेवा ही उपलब्ध करवाना नहीं है, बल्कि किसानों, व्यापारियों, युवाओं और आम नागरिकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना भी है। बैंकों द्वारा ग्राहकों की आवश्यकताओं पर ध्यान देते हुए ऋण वितरण प्रणाली को सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला सहकारी बैंक ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यकम में बैंक द्वारा संचालित विभिन्न ऋण योजनाओं के अंतर्गत कुल 90 कृषकों/लाभार्थियों को ₹79.78 लाख के चेक का वितरण कर भुगतान किया गया। इस अवसर पर 40 नए कृषक सदस्यों को जोड़ा गया और 38 पुराने कृषक किया गया समूहों को फिर से सक्रिय किया गया। 20 कृषकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर बैंक अध्यक्ष शारदा राणा द्वारा सभी अतिथिगण उपस्थित कृषकों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही सभी से बैंक की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

प्रमुख राजदीप सिंह परमार ने उत्तरकाशी जिला बैंक द्वारा की जा रही इस पहल की शुरुआत करते हुए कहा कि बृहद ऋण कृषक मेलो जैसे कार्यकम को आयोजित कर कृषकों को आर्थिक मजबूती एवं सहायता उपलब्ध कराना और वित्तीय सहायता प्रदान करना और आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में जिला सहायक निबन्धक, सचिव/महाप्रबन्धक एवं अन्य बैंक एवं विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कृषक सदस्य शामिल रहे।

ऋण मेले का मुख्य उद्देश्य किसान पंजीकरण लघु एवं सीमांत कृषकों एवं उद्यमियों एवं स्वरोजगार की दिशा में कार्य करने वाले लोगों को बैंक की विभिन्न योजना की जानकारी उपलब्ध कराना और उन्हें सरल एवं सुलभ साधन संयोजन से जोड़ना जारी है। साथ ही सरकार द्वारा चलायी जा रही सामाजिक सुरक्षा नामांकन की जानकारी प्रदान की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button