हुडोली uttarkashi,, व्यापार मंडल हुडोली इकाई का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ है। जिसमें सर्वसमिति से त्रेपन सिंह नेगी अध्यक्ष और नरेश कुमार को महामंत्री चुना गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई गई है।
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला यमुनाघाटी के हुडोली इकाई का चुनाव आज निर्विरोध संपन्न हुआ है। चुनाव जिला उपाध्यक्ष जगमोहन नौडियाल, कोषाध्यक्ष अरविन्द खंडूड़ी, जिला संगठन मंत्री भुपाल सिंह गुसाईं और सुनील भंडारी चुनाव अधिकारियों की देखरेख में संपन्न हुआ। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ भी दिलाई है।
पद और नाम
- संरक्षक : सीताराम नौटियाल
- अध्यक्ष : त्रेपन सिंह नेगी
- उपाध्यक्ष : दिनेश माहिल
- महामंत्री : नरेश कुमार
- संगठन मंत्री : सतीश कुमार
- कोषाध्यक्ष : अमीन चौहान
- मंत्री : प्रदीप
- प्रचार मंत्री : सुब्बी लाल
- सदस्य : गोविंद नेगी, नवीन नेगी, सुरेन्द्र कुमार