मोरी/पुरोला uttarkashi,, उत्तराखंड STF/पुरोला पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। टीम ने जाल बुनते 2 तेंदुए की खालों के साथ दूरस्थ ब्लॉक मोरी के वन्यजीव तस्कर को पुरोला से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुरोला थाने पर वन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। विधिक कार्यवाही गतिमान है।
ज्ञातव्य हो बीते दिनों हरिद्वार में पुरोला के एक युवक को वन विभाग ने बाघ की खाल के साथ दबोचा था। आरोपी युवक से पूछताछ में पता लगा था कि बाघ को मारने वाला मुख्य तस्कर मोरी का है। तब से ही एसटीएफ उत्तराखंड/पुरोला पुलिस मुख्य आरोपी को पकड़ने की फिराक में थे। बीते दिवस (मंगलवार सायं) को एसटीएफ/पुलिस ने जाल बिछाकर खुद सौदागर बनकर मोरी “गोविंद वन्यजीव राष्ट्रीय उद्यान” के अंतर्गत पड़ने वाले गांव गंगाड निवासी वन्यजीव तस्कर बृजमोहन सिंह राणा (30) पुत्र जनक सिंह को पुरोला–नौगांव मोटर मार्ग पर लीसा डीपो के पास से 2 तेंदुए के खालों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुरोला थाने पर धारा-2,9,39,42,49,50,51 वन्यजीव/जन्तु संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विधिक कार्यवाही गतिमान है।
पुलिस टीम
- SI धर्मेन्द्र सिंह रौतेला STF
- ASI हितेश कुमार STF
- ASI मोहर सिंह चौहान थाना पुरोला
- HC अब्बल सिंह थाना पुरोला
- HC अनूप भाटी STF
- HC विरेन्द्र नौटियाल STF
- HC कैलाश नयाल STF
- सिपाही देवेन्द्र कुमार STF
- सिपाही अनिल कुमार STF