पुरोला uttarkashi,, थानाध्यक्ष पुरोला मोहन सिंह कठैत की तत्परता से 9 दिनों से लापता बच्चा परिजनों को सुपुर्द। किशोर को मुंबई (महाराष्ट्र) से ढूंढ लाई पुरोला पुलिस। परिजनों/स्थानीय लोगों ने पुलिस का किया धन्यवाद ज्ञापित।
थानाध्यक्ष पुरोला मोहन सिंह कठैत से प्राप्त जानकारी के अनुसार इसी माह 13 march को एक व्यक्ति द्वारा थाना पुरोला पर अपने 16 वर्षीय पुत्र के घर से स्कूल जाने तथा वापस घर न लौटने के सम्बन्ध में एक लिखित तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम गठित की। जिसके बाद टीम खोजबीन करते सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर पूछताछ करते किशोर को मुम्बई (महाराष्ट्र) से सकुशल बरामद किया गया। आज किशोर को परिजनों को सुपुर्द किया गया है। जिसके बाद परिजनों/स्थानीय लोगों ने पुरोला पुलिस की प्रशंसा करते तह दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया है।