बड़कोट uttarkashi,, अपर यमुना वन प्रभाग के नवनियुक्त डीएफओ पीएफएस रविंद्र पुंडीर की अध्यक्षता में मंगलवार को “वनाग्नि सुरक्षा एवं प्रबन्धन” के सम्बन्ध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में डीएफओ द्वारा समस्त अधिकारियों और फील्ड कार्मिकों को “वनाग्नि सुरक्षा के सम्बन्ध” में आवश्यक जानकारी दी गई।
प्रभागीय वनाधिकारी अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट रविंद्र पुंडीर की अध्यक्षता में मंगलवार को वन चेतना केन्द्र में “वनाग्नि अग्नि सुरक्षा एवं प्रबन्धन” के सम्बन्ध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में डीएफओ द्वारा समस्त फील्ड कार्मिकों को वनों की अग्नि सुरक्षा के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी दी गई। उन्होंने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित करते कहा कि वनों की अग्नि सुरक्षा में सम्बन्धित क्षेत्रों में जन जागरूकता लानी जरूरी है। ग्रामीणों का सहयोग एवं जागरूक करके ही हम वनों की अग्नि सुरक्षा करने में सफल होगें। कहा हम सभी को अपने कार्यों का निर्वहन ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ करना होगा, तभी हम वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा करने में सफल होगें। कार्यशाला में वन क्षेत्राधिकारी रवांई रेंज शेखर सिंह राणा द्वारा वनों की सुरक्षा के सम्बन्ध में विस्तार से अपने विचार रखे गए।
ये रहे उपस्थित : रेंजर मुंगरसंती रेंज संजीव कुमार, कुथनौर रेंज, शिवप्रसाद गैरोला, डिप्टी रेंजर गोविन्द सिंह भंडारी, बाबू लाल, वन दरोगा सरदार सिंह रावत, भवान सिंह, तारा चन्द, उपेन्द्र इन्दवाण, जवाहर लाल, बिजलिया, वन बीट अधिकारी कुशला नंद गौड, सुशील भण्डारी, सुरेन्द्र सिंह चौहान सहित अन्य रहे।