Uttarkashiपर्यटनप्रशासनमनोरंजनयूथ

NAUGA0N : मुलाना में एंगलिंग मीट कार्यक्रम आयोजित, मत्स्य संरक्षण, स्वरोजगार एवं एडवेंचर इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने की पहल

नौगांव uttarkashi,,  मुलाना में एकदिवसीय एंगलिंग मीट कार्यक्रम आयोजित। मत्स्य संरक्षण, स्वरोजगार एवं एडवेंचर इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने की पहल। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।

सोमवार को मत्स्य विभाग उत्तरकाशी की ओर से विकासखंड नौगांव के बीट संख्या-7, सौली में एंगलिंग मीट कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को एंगलिंग गतिविधियों से जोड़कर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा क्षेत्र में साहसिक पर्यटन और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देना रहा। इस मौके पर मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय लोगों एवं युवाओं से नदियों में अवैध मत्स्य आखेट पर रोक लगाने और जलीय जैव विविधता के संरक्षण में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने एंगलिंग के दौरान कैच एंड रिलीज पद्धति अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे मछलियों के संरक्षण के साथ ही नदी के प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र को भी सुरक्षित रखा जा सकता है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नौगांव सरोज पंवार ने स्वयं सहायता समूहों एवं मत्स्यजीवी सहकारी समितियों को एंगलिंग गतिविधियों के संचालन के लिए एंगलिंग रॉड, फोल्डेबल चेयर, टेबल, लाइफ जैकेट, यूरिनल्स सहित अन्य आवश्यक उपकरण वितरित किए। साथ ही कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों को एंगलिंग से संबंधित बैज, टी-शर्ट एवं टोपी भी प्रदान की गई। विभाग की इस पहल का उद्देश्य स्थानीय समूहों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें एंगलिंग एवं पर्यटन गतिविधियों के माध्यम से आजीविका के अवसरों से जोड़ना है। इस अवसर पर एंगलिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सर्वाधिक बड़ी मछली पकड़ने तथा सबसे अधिक संख्या में मछलियों का कैच करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। दोनों श्रेणियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को जिम्मेदार एंगलिंग के प्रति प्रोत्साहित करने और कैच एंड रिलीज पद्धति के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में रवांई घाटी सांस्कृतिक मंच की ओर से प्रस्तुत लोकनृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। लोक कलाकारों ने पारंपरिक मौण मेले की सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत कर क्षेत्र की लोक परंपराओं को जीवंत किया। इस प्रस्तुति के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ ही नदियों और उनमें पाई जाने वाली मछलियों के संरक्षण का संदेश भी दिया गया। इस मौके पर मत्स्य विभाग कि और से अवगत कराया गया कि इच्छुक स्थानीय युवा एवं अन्य व्यक्ति विभाग से संपर्क कर विभाग द्वारा चिह्नित एंगलिंग बीटों में निर्धारित नियमों के अनुसार एंगलिंग गतिविधियों का संचालन कर सकते हैं। इससे क्षेत्र के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलने के साथ ही रवांई घाटी में साहसिक पर्यटन एवं इको-टूरिज्म को भी नई पहचान मिलेगी।

ये रहे उपस्थित

जिला पंचायत सदस्य विजय बंधानी, भाजपा नेता विजय सिंह रावत, मीना रावत, जिला पूर्ति अधिकारी आशीष कुमार एवं सहायक निदेशक मत्स्य नीतीश कुमार, मनोज रावत, किरन रावत, मनोज नौटियाल, सहित स्थानीय युवाओं, दुर्गा स्वयं सहायता समूह, यमुना मत्स्यजीवी सहकारी समिति तथा बर्नीगाड़ क्षेत्र के विभिन्न युवा मंगल दलों के सदस्य रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button