नौगांव uttarkashi,, पुलिस ने स्मैक के साथ 1 युवक को किया गिरफ्तार। आरोपी के खिलाफ थाना पुरोला पर NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विधिक कार्रवाई गतिमान।
उत्तरकाशी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार “ड्रग्स फ्री देवभूमि एवं नशामुक्त अभियान” के तहत पुलिस कप्तान कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सीओ जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष पुरोला दीपक सिंह कठैत के नेतृत्व में चौकी नौगांव पुलिस द्वारा सोमवार प्रातः नौगांव, सौली खड्ड के समीप चैकिंग के दौरान एक अमीन (21) पुत्र सन्तुलाल, निवासी ग्राम स्योरी को 3.17 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना पुरोला पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई गतिमान है।
पुलिस टीम
- SI भूपेन्द्र सिंह रावत – प्रभारी चौकी नौगांव।
- सिपाही देवेन्द्र सिंह
- सिपाही प्रियांशु




