प्रशासनराजनीतिसामाजिक

अध्यक्ष हरिमोहन सिंह नेगी और पार्षदों को नगर पंचायत प्रशासन ने दी विदाई

पुरोला uttarkashi,, नगर पंचायत प्रशासन द्वारा शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन सिंह नेगी और पार्षदों के 5 साल का कार्यकाल खत्म होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष और पार्षदों को अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

नगर पंचायत पुरोला बैठक हॉल में शुक्रवार को अध्यक्ष और पार्षद के कार्यकाल समाप्त होने पर विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा है। साथ ही सहयोग देने के लिए पार्षदों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जब नगर की कमान संभाली थी तब इसकी आय मात्र 15000 हजार थी, जो अब बढ़कर 5 लाख हो गई है। अपने कार्यकाल में नगर क्षेत्र में 20 करोड़ के भवन, रास्ते, नालियों का निर्माण करवाया है, जिसका नगरवासी आज लाभ उठा रहे हैं। कहा आने वाले समय में पुनः कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा तो निश्चय और अधिक जोश के साथ लोगों की सेवा करने का प्रयास किया जायेगा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य रोजी सिंह सौंदाण ने कहा की हरिमोहन नेगी का 5 साल का कार्यकाल सराहनीय रहा है। जो की आने वाले अध्यक्ष के लिए एक सीख है। इस दौरान नगर पंचायत प्रशासन द्वारा अध्यक्ष और पार्षदों को अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। संचालन बरदेव सिंह नेगी ने किया है।

जाते–जाते दे गए हाईटेक शौचालय की सौगात : नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन सिंह नेगी ने अपने कार्यकाल के आखरी दिन नगर के वार्ड–5 में 20 लाख की लागत से नवनिर्मित हाईटेक शौचालय की सौगात दी है। उन्होंने रिबन काटकर हाईटेक शौचालय नगरवासियों को समर्पित किया है।

ये रहे उपस्थित : ईओ हर्षवर्धन सिंह रावत, पूर्व प्रमुख लोकेंद्र सिंह रावत, बिहारी लाल शाह, जगदेव सिंह नेगी, सुभाष नेगी, सभासद गीता पंवार, रजनी शाह, राकेश पंवार, उपेंद्र शर्मा, कमला राम शर्मा, अंकित चौहान, देवराज नेगी अंकित नेगी, प्रकाश नौडियाल, दया राम नेगी, धनवीर नेगी, प्रशांत नेगी, जयेंद्र रावत, प्रकाश चुनार, मीना सेमवाल सहित अन्य लोग रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button