मोरी Uttarkashi,, पुलिस ने 2 kg 30 gram भांग के साथ एक हिमाचल के तस्कर दबोचा है। आरोपी के खिलाफ मोरी थाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। विधिक कार्यवाही गतिमान है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष मोरी मोहन कठैत के नेतृत्व में पुलिस द्वारा गुरुवार को नैटवाड रोड़ पर देई झूला पुल के पास चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान यहां से गुजर रही मोटरसाइकिल संख्या (UK 16E 964) को तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर बाइक सवार शमशेर अली (25) पुत्र इशराईल मोहम्मद निवासी ग्राम व्यास कोटरी तहसील पांवटा साहिब थाना माजरा जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश के पास से 2 किलो 30 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना मोरी पर NDPS Act की धारा 8/20/60 में मुकदमा दर्ज किया गया है। बाइक को सीज किया गया। विधिक कार्यवाही गतिमान है।
पुलिस टीम
- सिपाही श्याम बाबू।
- सिपाही अनिल तोमर।
- सिपाही विशन लाल।
- सिपाही चालक गणेश राणा।
- होमगार्ड अनिल सिंह।