Uttarkashiक्राइमवन विभाग

वन विभाग बड़कोट ने 32 देवदार के नगों से भरा TRUCK पकड़ा, चालक फरार

बड़कोट uttarkashi,, वन विभाग की टीम ने देवदार के लकड़ी के 32 नागों से भरा ट्रक पकड़ा। चालक मौके से फरार। बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत किया गया मुकदमा दर्ज। आरोपी की धरपकड़ के लिए अभियान जारी है।

वन विभाग बड़कोट से प्राप्त जानकारी के अनुसार डीएफओ अपर यमुना वन प्रभाग रविन्द्र सिंह पुंडीर के द्वारा वन तस्करों पर नकेल कसने के लिए लगातार अभियान चलने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में बीते शनिवार मध्य रात्रि को एसडीओ साधुलाल पलियाल के पर्यवेक्षण और रेंजर शेखर सिंह राणा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम द्वारा राजगढी-बड़कोट मोटर मार्ग पर वाहन संख्या ट्रक (UK07CA7976) को देवदार के 32 नगों के साथ पकड़ा गया।

इनका है कहना…

“अवैध गतिविधियों संलिप्त व्यक्तियों को किसी भी दशा में नहीं बक्शा जायेगा, तथा उनके विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी”।–रविन्द्र पंडित, डीएफओ अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट।

“आरोपी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के सुसंगत धराओं में रेंज कार्यालय में केस दर्ज कर वाहन को प्रकाष्ठ सहित सीज किया गया है। मौके से फरार चालक को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। मामले की जांच अनुभाग अधिकारी बियांली को सौंपी गयी है”।– शेखर राणा, रेंजर।

वन विभाग की टीम

  • जवाहर लाल, वन दरोगा
  • सुरेन्द्र चौहान, कपिल लाल, वन बीट अधिकारी।
  • विपिन, वाहन चालक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button