श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच स्वास्थ्य, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन सहित सभी जरूरी सेवाओं पर प्रशासन की पैनी नजर
Uttarkashi,, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम यात्रा का सुगम एवं सुव्यवस्थित संचालन जारी है। चारधाम यात्रा शुरू होने के एक हफ्ते में दोनों पावन धामों में दर्शनार्थ तीर्थयात्रियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। 25 अप्रैल तक दोनों धामों में 75924 तीर्थयात्री दर्शन हेतु कर चुके हैं। शनिवार को 11731 तीर्थयात्री (यमुनोत्री में 6316 और गंगोत्री में 5415) श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। आज 1304 वाहनों (यमुनोत्री हेतु 658 और गंगोत्री हेतु 646) ने धामों की ओर प्रस्थान किया। अब तक कुल 7929 वाहन इस यात्रा का हिस्सा बन चुके हैं। यात्रा के दौरान आज 3348 यात्रियों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की गई। जबकि 451 यात्रियों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यात्रा की शुरुवात से अब तक कुल 21567 यात्रियों की स्क्रीनिंग और 3224 यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
प्रशासन द्वारा यात्रा मार्गों पर उपलब्ध सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन सहित सभी जरूरी सेवाओं की निरंतर निगरानी की जा रही है। यात्रा का सुगम सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन प्रशासन की प्राथमिकता है।




