बड़कोट uttarkashi,, पुलिस/sog की टीम ने 838 Gram चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ बड़कोट थाने पर NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विधिक कार्यवाही गतिमान है।
उत्तरकाशी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय नगर निकाय चुनाव व ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के दृष्टिगत पुलिस कप्तान IPS सरिता डोबाल के निर्देशन में पुलिस द्वारा अवैध नशा, मादक पदार्थ व अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु लागातार चैकिंग अभियान चलाये जा रहे हैं। इसी क्रम में सीओ बड़कोट के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बड़कोट दीपक कठैत के नेतृत्व में पुलिस/यमुनाघाटी SOG की संयुक्त टीम ने मंगलवार रात्रि को बस स्टॉप राजगढ़ी तिराहा के पास से जयेंद्र सिंह (51) पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम पिंडकी थाना बड़कोट को चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 838 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना बड़कोट पर NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विधिक कार्यवाही जारी है।
पुलिस टीम
- SI भूपेंद्र सिंह तोमर
- सिपाही संजय कुमार
- सिपाही गौरव सिंह
- सिपाही सुनील ज्याडा SOG
- HC बबलू खान SOG
- सिपाही अनिल तोमर SOG