बड़कोट uttarkashi,, उत्तरकाशी की नई पुलिस कप्तान IPS सरिता डोभाल ने जब से जिले की कमान संभाली है, तब से नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार मोर्चा खोल रखा है। पुलिस का खुफिया तंत्र इतना एक्टिव है। हर रोज नशे के सौदागर पुलिस के गिरफ्त में हो रहे हैं। बड़कोट पुलिस ने आज 718 ग्राम भांग के साथ एक तस्कर को दबोचा है। आरोपियों के खिलाफ बड़कोट थाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। विधिक कार्यवाही गतिमान है। बीते दिवस पुरोला पुलिस ने एक तस्कर को भांग के साथ गिरफ्तार किया है।

SP ने पुलिस टीम को दिया 2000 का इनाम
उत्तरकाशी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन -2025” के अंतर्गत चलाये जा रहे ‘नशामुक्त अभियान’ के तहत पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पुलिस कप्तान IPS सरिता डोबाल के दिशा-निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस अभियान के दौरान आमजन को नशे के प्रति जागरुक करने के साथ-साथ नशा तस्करों की धर-पकड़ की कार्यवाही भी कर रही है। बुधवार को सीओ सुरेन्द्र सिंह भंडारी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बड़कोट दीपक कठैत के नेतृत्व में पुलिस द्वारा एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान यमुना पुल बड़कोट टटाऊ के पास से दीपक (40) पुत्र सतवीर निवासी ग्राम जागसी थाना- बरोदा जिला सोनीपत, हरियाणा को वाहन संख्या (HR05P-8343) मारुति जैन से 718 ग्राम चरस का परिवहन करतेगिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना बडकोट पर NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विधिक कार्यवाही प्रचलन में है।अभियुक्त चरस को बड़कोट के दूरस्थ क्षेत्र से खरीदकर मुनाफे के लिए हरियाणा में बेचने की फिराक में था।
पुलिस टीम
- दीपक कठैत थानाध्यक्ष बड़कोट
- SI गम्भीर सिंह
- ASI विक्रम सिंह
- HC अनिल रावत
- HC सुरेश थपलियाल
- HC रघुवीर सिंह
- HC चन्द्र बल्लभ
- सिपाही सुनील लखेड़ा