Mumbai,, देश/विदेश के जाने माने उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार देर शाम मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में निधन हो गया। ‘Ratan tata’ ने 86 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। पिछले कुछ समय से चल रहे थे बीमार। बुधवार शाम को तबीयत ज्यादा बिगड़ने की मिली थी सूचना। जिसके कुछ ही घंटे बाद उनकी मौत हो गई। रतन टाटा का जाना देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। उन्हें देश कभी भूल नहीं पाएगा। उन्होंने देश के लिए एक से बढ़कर एक काम किए। उन्होंने देश और आम लोगों के लिए कई ऐसे काम किए, जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। रतन टाटा मुसीबत के समय देश के लिए हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते थे।




