Dehradun,, केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत (68 वर्ष) का देर रात मैक्स अस्पताल निधन हो गया है। शैला रानी रावत केदारनाथ से दो बार विधायक और एक बार रुद्रप्रयाग की जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। उनके निधन से रुद्रप्रयाग जनपद सहित पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर है। अंतिम संस्कार कल गुप्तकाशी में उनके पैतृक घाट पर किया जाएगा। इससे पहले आज सुबह 9 राजपुर रोड स्थित उनके आवास पिनाकल रेजीडेंसी में उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। 10.30 बजे बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए लाया जाएगा। शाम को पार्थिव शरीर रुद्रप्रयाग ले जाया जाएगा। कल 11 जुलाई सुबह 7 बजे से 8 बजे तक स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि में स्थानीय जनता उनके अंतिम दर्शन कर सकेगी। सुबह 11 बजे गुप्तकाशी में त्रिवेणी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Related Articles
उत्तरकाशी SIR : जिला निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में MLA दुर्गेश्वर लाल और सुरेश चौहान ने भरा गणना F0RM, विधानसभा वासियों से भागीदारी की अपील
1 hour ago
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पत्रकार वार्ता कर गिनाईं उपलब्धियां
21 hours ago


