Dehradun,, उत्तराखंड में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका अंदाजा आप लगा सकते हैं कि बदमाश वर्दी पर फायर करने में जरा भी निसंकोच नहीं कर रहे। आज तड़के सुबह करीब 4 बजे देहरादून के आशारोड़ी चैक पोस्ट पर वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान कार में सवार चार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग झोंक दी। मुठभेड़ में एक पुलिस जवान और दो बदमाशों को पैर पर गोली लगी। पुलिस ने दो बदमाशों को मौके पर ही दबोच लिया। जबकि, दो बदमाश जंगल की तरफ भाग निकले। उसके बाद पुलिस ने दोनों को जंगल में घेर लिया। पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने भी अपने बचाव में फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी। मुठभेड़ में गोली से घायल पुलिस जवान और दोनों बदमाशों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।