उत्तराखंडक्राइमयूथस्वास्थ्य

दुःखद : दमन में पुरोला के युवक की दिल का दौरा पड़ने से निधन, परिजनों में पसरा मातम

पुरोला Uttarkashi,, सीमांत जनपद उत्तरकाशी के विकासखंड के पुरोला गांव के युवक की केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। हादसे के बाद से परिजनों में मातम पसर गया है। शव को एंबुलेंस की मदद से साथियों द्वारा पुरोला लाया जा रहा है। आज रात तक युवक का शव पुरोला पहुंचने की उम्मीद है।

पुरोला विकासखंड के पुरोला गांव निवासी युवक मुकेश (34) पुत्र बिरेंद्र उनियाल का दमन में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। युवक पिछले 1 साल से दमन और दीव (केंद्र शासित प्रदेश, मुंबई के समीप अरब सागर में स्थित द्वीप समूह) में होटल में नौकरी करता था। मृतक मुकेश पिछले माह अपने गांव में आयोजित मेले में घर आया था। उसके बाद वापस चला गया। बीते गुरुवार को सुबह मृतक मुकेश उनियाल ने अन्य साथियों को छाती में दर्द की शिकायत बताई और कुछ समय बाद मौत हो गई। दमन में पुरोला गांव के अन्य युवक भी नौकरी करते हैं। उन्होंने इसकी सूचना फोन पर परिजनों को दी है। हादसे के बाद से युवक के परिजनों में मातम पसर गया है। उनका रो–रोकर बुरा हाल है। मृतक के शव को साथियों द्वारा एंबुलेंस की मदद से पुरोला लाया जा रहा है। मृतक के भाई प्रवेश उनियाल के अनुसार एंबुलेंस अभी राजस्थान के आसपास पहुंच चुकी है। आज रात 2 बजे तक शव के घर पर पहुंचने की उम्मीद है। शनिवार को उनकी अंतेष्टि की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button