Dehradun,, प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने दूसरी बार अध्यक्ष बनने के बाद प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जिसमें 4 सदस्यों को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। यमुनाघाटी से उपेंद्र सिंह असवाल, जोशीमठ से माधव प्रसाद सेमवाल, रुड़की से प्रमोद जौहर, अल्मोड़ा से मनोज अरोड़ा को प्रदेश कार्यकारणी में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश संगठन में उपेंद्र सिंह असवाल का कद बढ़ने पर यमुनाघाटी प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों ने खुशी जताते प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त किया। और उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह असवाल को बधाई और शुभकामनाएं दी है। शुभकामना देने वालों में यमुनाघाटी अध्यक्ष कबूल सिंह पंवार, महामंत्री सुरेंद्र सिंह रावत, कोषाध्यक्ष अरविंद खंडूड़ी, मिडिया प्रभारी नितिन चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष बड़कोट राजाराम जगुड़ी, नौगांव जगदीश असवाल, पुरोला बृजमोहन चौहान सहित सभी व्यापारी रहे।
Related Articles
Uttarkashi : आमजन की समस्या सुनने दूरस्थ क्षेत्र जखोल पहुंची जन–जन की सरकार, ग्रामीणों की 14 शिकायतों का समाधान
1 day ago
उत्तरकाशी PUR0LA की तेजस्वी बेटी दिव्या bijalwan ने अमेरिका में बढ़ाया uttarakhand और Bharat का गौरव
5 days ago


