- भाजपा कार्यसमिति के समापन पर वरिष्ठ नेताओं ने कहा, विकास के लिए सिर्फ मोदी जरूरी
- जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा बोले, हैट्रिक के साथ रिकॉर्ड मतों से जीत के लिए जुटें कार्यकर्ता
- पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल की “एक साल नई मिसाल” पुस्तक का विमोचन
पुरोला uttarkashi,, भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक का आज जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा की अध्यक्षता में एक निजी होटल में आयोजन किया गया है। बैठक में शिरकत करते भाजपा महा जनसंपर्क अभियान के प्रदेश प्रभारी खिलेंद्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह बदलते भारत मे सहयोगी की भूमिका मे आगे आएं और राष्ट्र नायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियां अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाएं। चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने ठान लिया है कि उन्हें विपक्ष की लंगड़ी सरकार नहीं बल्कि भाजपा की मजबूत सरकार चाहिए। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पवन नौटियाल और नागेन्द्र चौहान ने किया।
जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश मे विकास को लेकर जितना काम किया है उतना विपक्ष की सरकारें अपने 60 साल से अधिक के कार्यकाल में नहीं कर पाई हैं। आज हम 9 वर्ष में विश्व की 11वीं अर्थव्यवस्था से छलांग लगते हुए 5 बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं। आज ग्लोबल स्तर पर कोई भी बड़ा निर्णय पीएम मोदी की राय के बिना नहीं होता है। हमारी सांस्कृतिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों और सभ्यताओं को नई और पहले से बेहतर पहचान मिल रही है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राज्य भी विकास पथ पर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में हमें सिर्फ और सिर्फ केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों को विन्रमता के साथ जन–जन तक पहुंचाना है विशेषकर वंचितों, शोषितों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों तक। उन्होंने कहा, आज विकास का डबल इंजन पहाड़ से लेकर मैदान और कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक बड़ी तेजी से दौड़ रहा है। लिहाजा हम सबको जी तोड़ मेहनत करनी है और जनता के आशीर्वाद से लगातार तीसरी बार मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है। क्योंकि केंद्र में उनका वापिस आना, 2025 तक राज्य को श्रेष्ठ राज्य बनाने के सपने को साकार करने के लिए आवश्यक है। इसमें हमारे जिले से भी एक तरफा भाजपा को समर्थन मिलना चाहिए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी सांसदों, विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों व अन्य तमाम जनप्रतिनिधियों को गंभीरता एवं मजबूती से महा जनसंपर्क अभियान को लेना होगा। उन्होंने कहा, हम जिले की तीनों विधानसभा सीट आगामी लोकसभा एवं अन्य चुनावों जीतने जा रहे हैं, लेकिन हमको जीत के अंतर को रिकॉर्ड संख्या में बढ़ाना है । जिसके लिए हमे प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित 51 फीसदी वोट के लक्ष्य से भी अधिक प्राप्ति की और बढ़ना है।
जिला प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू देवी ने बैठक का आकार लेते सभी से लोकसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा आज पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश पूरे विश्व में कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और देश को विश्व शक्ति के रूप में स्थापित करने के लिए हम सभी की जिम्मेदारी मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की बनती है। इसके लिए हम सब को तन मन के साथ पूर्ण समर्पण से जुटना चाहिए।प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व देश हर क्षेत्र में लगातार आगे बड़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश में गुलामी की जंजीरों को मिटाने व नए भारत के निर्माण की दिशा में आगे बड़ा है। चौहान ने सेंट्रल विस्टा का विरोध करने का विरोध करने वाले विपक्षी पार्टियों पर आरोप लगाया कि 28 जून को देश को नई संसद बिल्डिंग मिलने का स्वागत देश की जनता कर रही है, लेकिन उन्ही लोगों को तकलीफ हो रही है जिनको मौजूदा संसद के आसपास की बिल्डिंगों में चल रहे सरकारी कार्यालयों से 800 करोड़ से अधिक का किराया मिल रहा है। उन्होंने कहा मोदी के आने के बाद नया भारत सामने आया है अब दुनिया का नजरिया और प्रतिष्ठा देश के प्रति बदली है। देश का राजनैतिक माहौल भी बदला है जो खुद को दुर्भाग्य से हिन्दू बताते थे, राम को कल्पना बताते थे, मंदिर जाने वालों को लड़की छेड़ने वाला बताते थे आज वही मंदिरों के चक्कर लगाते हुए जनेऊ दिखा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जमानत पर बाहर और भ्रष्टाचार में लिप्त पार्टी नेता ईमानदारी का ढोल पीट रहे हैं। हमें जनता के मध्य इनकी सच्चाई को सामने लाना है। आज देश को आतंकवाद से मुक्ति मिली है और चारों और शांति है, सार्वजनिक स्थानों और लोगों के मनमस्तिष्क से भी विस्फोटक या आपत्तिजनक सामग्री होने की चेतावनी भी मिट गई हैं।
ये रहे उपस्थित : पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, स्वराज विद्वान, राम सुंदर नौटियाल, शैलेन्द्र कोहली, विक्रम रावत, भूपेंद्र चौहान, जयवीर चौहान, उपेंद्र असवाल, नारायण चौहान, अम्मीचंद शाह, आनंदी राणा, गजेन्द्र सिंह राणा, विजय बडोनी, देशराज बिष्ट, इन्द्रेश उप्पल, नभरत सिंह रावत, राजेन्द्र प्रसाद गैरोला, अमिता परमार, जसपाल परमार, मीना रावत, पिंकी लखेड़ा, सूरत गुसाईं, विनोद पोखरियाल, विजय पाल मखलोगा, राजपाल पंवार, जगमोहन पंवार, नवीन गैरोला, राम चन्द्र पंवार, प्रताप सिंह राणा, जितेन्द्र राणा, संदीप असवाल, विजय पाल रावत, विजय सिंह रावत, विजय सिंह रावत, गिरिश भट्ट, राजेंद्र शर्मा, प्यारे लाल हिमानी, मिनाक्षी रौंटा, पूनम रमोला, राजीव बहुगुणा, राजेन्द्र गैरोला, विक्रम सिंह रावत, चंदन राणा, विक्रम पंवार दिनेश रावत, जय प्रकाश नौटियाल, सुकेश नौटियाल, कन्हैया रमोला, गजेन्द्र पोखरियाल, बालेश्वर नौटियाल, रजनीश चौहान, राहुल नौटियाल, राजेश भंडारी, लोकेश उनियाल, दिवाकर उनियाल, मनीष राणा, सहित अन्य कार्यकर्ता रहे।