Uttarkashiपर्यटनप्रशासनमनोरंजनराजनीतिसंस्कृतिसामाजिकस्पोर्ट्स

उत्तराखंड के BIRTHDAY पर BARK0T नगरवासियों को मिली सड़क और ‘रजत जयंती पार्क’ की सौगात

बड़कोट uttarkashi,, पालिकाध्यक्ष कुतरू ने आज BARK0T नगरवासियों को दी सड़क और रजत जयंती पार्क की सौगात। दोनों ही विकास कार्यों का निर्दलीय विधायक संजय डोभाल ने विधिवत पूजा–अर्चना के बाद किया लोकार्पण। रजत जयंती पार्क की लागत करीब 82 लाख और 95 लाख रुपये की लागत से तहसील से तिलाड़ी मोटर मार्ग (लंबाई 350 M) को जोड़ने वाली सड़क का हुआ निर्माण। दोनों कार्यों के

सोमवार को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर नगर पालिका परिषद बड़कोट की ओर से वार्ड– 6/7 के बीच नव निर्मित ‘रजत जयंती पार्क’ में लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यमुनोत्री से निर्दलीय विधायक संजय डोभाल ने शिरकत की। इस मौके पर उनका गाजे/बाजे के साथ फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद उन्होंने 82 लाख की लागत से तैयार हुए रजत जयंती पार्क और 95 लाख रुपये की लागत से तैयार तहसील से तिलाड़ी मोटर मार्ग (लंबाई 350 M) को जोड़ने वाली सड़क का रिबन काटकर लोकार्पण किया। इस मौके पर विधायक संजय डोभाल ने सभी प्रदेश/विधानसभा वासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते कहा कि सड़क निर्माण से लोगों को आवागम में सहूलियत मिलेगी तथा पार्क निर्माण से बच्चों और बुजुर्गों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने विकास कार्यों में सभी से सहयोग की अपेक्षा की है। साथ ही अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्य भी गिनवाए।

नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल ने कहा कि नवनिर्मित पार्क और सड़क को विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में लोक गायक सुंदर प्रेमी और राज सावन ने अपने गीतों की रंगारंग प्रस्तुतियां देखकर समा बांधा।

ये रहे उपस्थित

SDM बृजेश तिवारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुपमा रावत, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजबीन पंवार ईओ शिवानी रावत, हिम्मत असवाल, जेई कुलदीप राणा, योगिता डोभाल, विशालमणि रतूड़ी, जयेंद्र रावत, अब्बल चंद कुमाईं, कपिल देव रावत, जगमोहन राणा, राघवानंद बहुगुणा सहित सभी सभासद, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button