मोरी uttarkashi,, पुलिस ने 1 किलो 223 ग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना मोरी पर NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। विधिक कार्रवाई प्रचलन में है।
उत्तरकाशी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार “ड्रग्स फ्री देवभूमि एवं नशामुक्त अभियान” के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में जनपद में अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सीओ बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत के नेतृत्व में बीते दिवस (शुक्रवार) सांय को पुलिस टीम द्वारा मोरी-सांकरी रोड पर जखोल-सांकरी तिराहे के समीप फफराला खड्ड के पास चेकिंग के दौरान किशन मौर्य (44) स्वर्गीय राम दुलारे, निवासी ग्राम लालपुर, थाना बिनावर, दातागंज, जनपद बदायूं, उत्तर प्रदेश, वर्तमान पता राजपुर, देहरादून को 1 किलो 223 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर बरामदगी के आधार पर थाना मोरी में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। विधिक कार्यवाही गतिमान है।
पुलिस टीम
- थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत
- सिपाही गणेश राणा
- सिपाही अनिल तोमर




