नौगांव uttarkashi,, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ खंड नौगांव, जिला पुरोला का विजयदशमी उत्सव शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मुंगरा में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर शस्त्र पूजन के साथ किया गया। उसके बाद कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉक्टर पुलम सिंह पंवार ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते कहा कि संघ का लक्ष्य समाज में ऊंच-नीच की भावना समाप्त कर समरसता स्थापित करना है। ताकि देश को एकत्रित रखा जा सके। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। क्योंकि देश को भविष्य में समृद्ध और विश्वगुरु भारत बनाने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है।
ये थे उपस्थित
जिला संघ चालक कबूल सिंह पंवार, खंड संघ चालक डॉ.मेजर बच्चन सिंह रावत, सह जिला कार्यवाह डॉ.पुलम सिंह पंवार, प्रधानाचार्य रमेश नौटियाल, हरदेव राणा, विजय कुमार नगर पंचायत अध्यक्ष, जेपी नौटियाल, जगजीवन बंधानी, विजय सिंह रावत, अंशुल राणा, नवीन उनियाल, हासिल प्रसाद, अनिल कुकरेजा, प्रेमलाल नौटियाल, गिरवीर सिंह राणा, प्रवेश कंडियाल, अनित राणा, विनोद कंसवाल आदि रहे।



