Uttarkashiक्राइमप्रशासन

कार्रवाई : अवैध खनन की शिकायत पर शिवम स्टोन क्रेशर सीज

नौगांव uttarkashi,, रात्रि को अवैध खनन करने की शिकायत पर शिवम स्टोन क्रेशर सीज। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और कृष्णा गांव निवासी भाजपा नेता देवेंद्र सिंह रावत द्वारा SDM बृजेश तिवारी के माध्यम से डीएम को लिखित शिकायत का ज्ञापन सौंपने के बाद हरकत में आया खनन/राजस्व विभाग। स्टोन क्रेशर संचालक पर ठोका 243213 रुपए का जुर्माना।

प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद उत्तरकाशी के तहसील बड़कोट में 1-2 दिन पूर्व ग्राम सभा पौटी के इंदेली तोक में स्थित एक स्टोन क्रेशर सन संचालक द्वारा रात्री को यमुना नदी में अवैध खनन किया जा रहा है। जिस पर उपजिलाधिकारी बड़कोट व जिला खनन अधिकारी उत्तरकाशी सोमवार को टीम गठित कर शिवम स्टोन क्रेशर में छापा मारा गया। जिसमें प्लांट से नदी तक को पूर्व में बंद किया गया रास्ता खुला पाया गया। जिसमें नदी से उपखनिज अवैध रूप से उपखनिज आरबीएम लाकर प्लांट परिसर में जमा किया गया था। स्टोन क्रेशर परिसर में जमा उपखनिज का मिलान किया गया जिसमें ई रवन्ना पोर्टल में दर्शित मात्रा 8984.26 टन के सापेक्ष मौके पर 08 ढेरियों में कुल 9744.30 टन उपखनिज पाया गया, जिसमें ई रवन्ना पोर्टल से 760.04 टन अधिक उपखनिज पाये जाने पर अवैध खनन, परिवहन भंडारण का निवारण नियमावली -2021 यथा संशोधित 2024 के नियम 5(ग) के नियम 14 (5) क के तहत कार्यवाही कर र2,43,213 रुपए का जुर्माना लगाया गया। स्टोन क्रेशर को अग्रिम आदेशों तक सीज करते स्टोन क्रेशर का पोर्टल बंद कर दिया गया है। स्टोन क्रेशर स्वामी को हिदायत दी गई है, की अग्रिम आदेशों तक स्टोन क्रेशर में कोई भी गतिविधि न की जाए। सूचना मिलने पर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। टीम में राजस्व उपनिरीक्षक पौटी, सहायक खनिज पर्यवेक्षक, खनन विभाग, नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button