मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने रिबन काटकर किया जनपद स्तरीय खेलों का शुभारंभ
पुरोला uttarkashi,, तीन दिवसीय जनपद स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हो गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान दीप प्रज्वलित करने के बाद ध्वजारोहण करते रिबन काटकर किया है। मार्च पास में मोरी प्रथम, द्वितीय पुरोला और चिन्यालीसौड़ तृतीय रहा।
गुरुवार को पुरोला कमल नदी के तट पर स्थित खेल मैदान में जिलास्तरीय सांस्कृतिक एवं एथलेटिक्स खेलों का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हो गया है। सबसे पहले गत वर्ष के चैंपियन छात्र असरूदीन द्वारा मशाल से मैदान का चक्कर लगाने के बाद तीन दिवसीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक जनपद स्तरीय खेलों का शुभारंभ किया गया। उसके बाद मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान द्वारा दीप प्रज्वलित करते ध्वजा रोहन कर रिबन काटकर 100 मीटर दौड़ का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक-मानसिक विकास, अनुशासन, संयम और टीम भावना सिखाते हैं। साथ ही ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं। युवाओं को खेल भावना के साथ भाग लेने और निरंतर अभ्यास करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने जिले भर से आए प्रतिभागी छात्र-छात्राओं से पढ़ाई के साथ जीवन में खेल भावना,अनुशासन और टीम भावना से खेलने की अपील की। जनपद क्रीड़ा समन्वय रमेश चौहान अतिथियों का आभार व्यक्त करते बताया कि तीन दिवसीय खेलों में जिलेभर के बड़कोट, पुरोला, चिन्यालीसौड़, डूंडा, भटवाड़ी एवं मोरी विकासखंड की 72 टीमों के 300 से अधिक प्रतिभागी विभिन्न खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। खेल प्रतियोगिता में खो–खो, कब्बड्डी वालीबॉल, रेस, लौंग/हाई जंप, गोला/चक्का फेंक आदि एथलेटिक्स खेलों का आयोजन किया जाएगा।कब्बड्डी- खो-खो में जनपद की 12-12 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
ये रहे उपस्थित
मंडल अध्यक्ष रामचंद्र पंवार, पवन नौटियाल, विनोद असवाल,ओमप्रकाश नौडियाल,बृजमोहन चौहान,राजपाल पंवार, जिला शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल,एवीओ पूजा नेगी, खेल समन्वयक रमेश चौहान,त्रेपन सिंह रावत, विनोद रतूड़ी,चरण असवाल,सुरेंद्र चौहान व बिजेंद्र रावत,मनोहर पंवार व पृथ्वी सिंह,भारत-भूषण नौटियाल सहित अन्य रहे।



