डामटा/नौगांव uttarkashi,, विधायक दुर्गेश्वर लाल ने शुक्रवार को नेशनल हाईवे पर सारीगाड़ के पास भूस्खलन से प्रभावित नौगांव–गोड़र–कंडारी (गोदार पट्टी के 27 गांव को जोड़ने वाले) मोटर मार्ग के स्लाइडिंग जोन का स्थलीय निरीक्षण किया। विधायक ने NH विभाग के ईई और NH पर कार्य कर रही कंपनी को मार्ग को वैकल्पिक व्यवस्था के लिए सुचारू रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जल्द स्थाई समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल चौहान, बचन सिंह चौहान, बलवीर सिंह चौहान, जयेन्द्र सिंह राणा, जयवीर राणा रहे।



