UttarkashiYamunotri dhamदेशधर्म–कर्मपर्यटनसामाजिक

YAMUNA सफाई अभियान यात्रा का शुभारंभ, कालसी से गंगनाणी तक घाटों की होगी सफाई

यमुना नदी की सफाई के लिए मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और यूपी के सैकड़ो श्रद्धालुओं ने देहरादून पहुंचकर शुरू किया अभियान

Dehradun/naugaon,, टपकेश्वर मंदिर प्रांगण से अनमोल ग्राम स्वराज संस्थान के तत्वाधान में एक तीन दिवसीय यमुना सफाई संरक्षण एवं ग्लेशियर गांव गंगा बचाओ जन जागरण यात्रा का शुभारंभ किया। टपकेश्वर मंदिर के महंत भरत गिरी जी महाराज ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह सफाई अभियान यात्रा हरिप्रयाग हरिपुर कालसी होते हुए यमुना के सभी घाटों में सफाई संकल्प, जन जागरण अभियान करते हुए 4 एवं 5 सितंबर को त्रिवेणी घाट गंगनाणी बड़कोट जिला उत्तरकाशी पहुंचेगी। इस दौरान जल, जीवन, जंगल, ग्लेशियर बचाओ के लिए गोष्ठी एवं सांस्कृतिक तथा उद्यान कृषि सांस्कृतिक विकास मेले का आयोजन किया जाएगा। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तारा दत्त स्मृति प्रतिभा सम्मान श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं अखंड रामायण पाठ होगा। साथ ही पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण पर भी चर्चा होगी। यात्रा को हरी झंडी दिखाते समय मध्य प्रदेश, उत्तराखंड के साथ ही विभिन्न राज्यों के सैकड़ों श्रद्धालु अलग-अलग वाहनों से पहले टपकेश्वर मंदिर प्रांगण पहुंचे। इसके बाद कालसी यमुना घाट होते हुए तमाम घाटों पर सफाई अभियान चलाते हुए 4 सितंबर को गंगनाणी बड़कोट पहुंचेगी। कार्यक्रम में  इस मौके पर सभी लोगों ने शपथ ली कि वह सभी नदियों को सुंदर और स्वच्छ बनाए रखेंगे और इसके साथ ही किसी भी तरह की गंदगी नदियों में नहीं फैलाएंगे।

ये रहे उपस्थित

आचार्य अजय नौटियाल, कथा भक्त आचार्य मनोज सेमवाल, महंत भरत गिरी जी महाराज, कुसुम कंडवाल, आशीष डोभाल ब्रिज स्वीट शॉप एवं सुमित्रा राणा, कंचन पासवान, विक्कू शर्मा, सुनील शर्मा, रमेश कनौजिया, राजन कनौजिया, दिव्यांशु डिमरी, अंजना डिमरी दीक्षा डिमरी, अध्यक्ष सुनील शर्मा, उमेश कुशवाहा, जयंत पाल, अशोक पटेरिया, आचार्य राधा वल्लभ शास्त्री, आचार्य प्रदीप पाठक आदि श्रद्धालु और भक्त रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button