नौगांव uttarkashi,, पुलिस ने 15.95 GRAM स्मैक के साथ दो युवक दबोचे। आरोपियों के खिलाफ थाना पुरोला पर NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। विधिक कार्यवाही प्रचलन में है।
उत्तरकाशी पुलिस से प्राप्त जानकरी के अनुसार “ड्रग्स फ्री देवभूमि” एवं “नशामुक्त भारत अभियान” के तहत पुलिस कप्तान कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में जनपदभर में अवैध नशे तथा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सघन अभियान लगातार जारी है। जिसके तहत नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में सीओ बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत के नेतृत्व में पुरोला पुलिस टीम द्वारा सटीक सूचना के आधार पर बीते रात्रि (सोमवार) नौगांव स्थित विल्ला रुद्रेश्वर मंदिर के समीप वाहन चेकिंग के दौरान स्कूटी संख्या UK 10A 8168 पर अवैध स्मैक की तस्करी कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से 15.95 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पुरोला पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलन में है।
गिरफ्तार अभियुक्त
- सूरज रावत (26) पुत्र महिदेव सिंह रावत, और कुलदीप रावत (38) पुत्र जगवीर सिंह रावत, निवासी बड़कोट, उत्तरकाशी।
पुलिस टीम
- SI भूपेन्द्र सिंह रावत
- HC राजेन्द्र कुमार
- सिपाही अरुण कुमार




