Uttarkashiक्राइमपुलिसयूथ

PUR0LA पुलिस ने 8.91 GRAM स्मैक के साथ 2 तस्कर दबोचे

नौगांव/पुरोला uttarkashi,, पुरोला पुलिस ने 8.91 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना पुरोला NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विधिक कार्यवाही प्रचलन में है।

उत्तरकाशी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते बुधवार रात्रि को सीओ बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत के नेतृत्व में पुरोला पुलिस ने विकासनगर-बड़कोट मोटर मार्ग पर नौगांव सौली बैण्ड के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या (UK07HD 76319) (बुलेट) को रोक गया। तलाशी लेने पर बुलेट सवार रमेश (27) पुत्र अर्जुन सिंह राणा, निवासी ग्राम फिताड़ी और लाखन (27) पुत्र अमीन सिंह रावत, निवासी ग्राम लिवाड़ी थाना मोरी के कब्जे से 8.91 ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ थाना पुरोला में NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस टीम

  • SI भूपेन्द्र सिंह रावत, प्रभारी चौकी नौगांव
  • HC विरेन्द्र सिंह
  • HC राजेन्द्र कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button