Uttarkashiपुलिसमनोरंजनराजनीतिसंस्कृतिसंस्कृति

पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रीतम चौहान @यमुनाघाटी, बोले “उत्तराखंड जल रहा है, सीएम धामी वंशी बजाने में मस्त”

पुरोला uttarkashi,, रवाईं बसंतोत्सव एवं विकास मेला- पुरोला बाजार की जातर के दूसरे दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ पूर्व मंत्री प्रीतम सिंह चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया। दूसरे दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिमाचली गायक नाटी किंग कुलदीप शर्मा व रेशमा शाह के गीतों के नाम रहा। लोक गायक विनोद चौहान ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। पालिकाध्यक्ष बिहारी लाल शाह ने मेले में पहुंचे पार्षदों के साथ मुख्य अतिथियों का स्वागत ओर दर्शकों आभार जताया। साथ ही पूर्व मंत्री को चांदी का मुकुट भेंट किया। पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस प्रीतम चौहान ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर 16 फरवरी को प्रस्तावित राजभवन घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आव्हान किया।

शुक्रवार को प्रदेश चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार यमुनाघाटी पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रीतम चौहान का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद पुरोला में कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया है। बैठक को संबोधित करते पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा है, “उत्तराखंड जल रहा है, धामी वंशी बजा रहे है”। भाजपा राज में उत्तराखंड में अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, मंहगाई चरम पर है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। राज्य में घट रही अपराधिक घटनाओं में अधिकांशतः भाजपा नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। देवभूमि के किसान हत्या कर रहे हैं। जंगली जानवर जनमानस पर हमलावर हैं, भाजपा सरकार सोई है। साथ ही सरकार जन विरोधी नीतियां बनाकर आमजन पर थोप रही है। जिसे देखकर कांग्रेस चुप नहीं बैठ सकती है। इसलिए 16 फरवरी को राजभवन घेराव का कार्यक्रम तय हुआ, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में पहुंचना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि 2027 में भाजपा सरकार की विदाई तय है, इसके लिए हमें अभी से एकजुट होकर कार्य करना पड़ेगा। तभी इस लाचार सरकार को उखाड़ कर फेंका जा सकेगा।

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पुरोला हरिमोहन नेगी के सानिध्य में मोरी, पुरोला, नौगांव से आए 45 लोगों/युवाओं ने पार्टी के नीति रीति से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेरे बीते कार्यकाल की 19 बार जांच कराई गई, SIT जांच भी हुई, मिला कुछ नहीं। अगर अब कुछ बचा है तो CBI जांच के लिए मुख्य सचिव को पूर्व मंत्री प्रीतम चौहान के नेतृत्व में पत्र देने की बात कही।

ये रहे उपस्थित

कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह नेगी, वरिष्ठ नेता रोजी सिंह सौंद्ववाण, शेर सिंह रावत, हाकम सिंह रावत, कविंद्र असवाल, शांति ठाकुर, विजयपाल रावत, राजपाल रावत, लोकेंद्र रावत, अनुज रावत, दिनेश खत्री, मोहन लाल भुराटा, हरिमोहन जुवांठा, श्याम सिंह राणा, आशीष रावत, सचिन कुमार, कृपाल राणा, ॐ प्रकाश रावत, प्रकाश कुमार डबराल, मनोज हिमानी, रितेश गोदियाल, अंकित चौहान, करूणा बिष्ट, पूनम नेगी अनुराधा गैरोला गुसाईं, हिमश्वेता असवाल, आनंद परमार, अंकित रावत सहित अन्य कांग्रेसी और बड़ी संख्या में मेलार्थी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button