ArmyIndiaUttarkashiउत्तराखंडपुलिस

Badhai : LIU पुरोला में तैनात SI अरुण पांडे के पुत्र बने लेफ्टिनेंट

गया bihar/पुरोला uttarkashi,, 207 कैडेट्स पासिंग आउट परेड के बाद indian army में बने सैन्य अधिकारी। LIU पुरोला में तैनात SI अरुण पांडे के पुत्र बने लेफ्टिनेंट। परिजनों/परिचितों में खुशी की लहर।

ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) गया बिहार में शनिवार को 27 वीं पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 207 कैडेट्स भारतीय सेना के सैन्य अधिकारी बने हैं। इसमें पुरोला में तैनात एलआईयू उप निरीक्षक SI अरुण पांडेय के सुपुत्र हर्षित पांडेय भी शामिल है। हर्षित पांडेय ने राजकीय इंटर कॉलेज पुरोला से इंटरमीडिएट किया है। उनकी पोस्टिंग भारतीय सेना में सैन्य अधिकारी टेक्निकल के रूप में हुई है। पासिंग आउट परेड के बाद पीपिंग सेरेमनी में हर्षित के पिता अरुण कुमार पांडेय ने उनके कंधों पर बैज लगाकर उन्हें राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित किया। परेड में मुख्य अतिथि भारतीय सेना के सेंट्रल कमान के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्यसेन गुप्ता शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button