Uttarkashiकोर्टक्राइमपुलिसयूथ

BARK0T पुलिस ने मोरी के युवक को 151 GRAM अफीम के साथ दबोचा

बड़कोट uttarkashi,, पुलिस ने आज 151.77 ग्राम अफीम के साथ एक तस्कर दबोचा है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विधिक कार्रवाई गतिमान है।

बड़कोट थानाध्यक्ष दीपक सिंह कठैत से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते बुधवार सायं को पुलिस जानकीचट्टी (यमुनोत्री धाम का आखरी पड़ाव) खरसाली (khushimath) पुल पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान मनोज (32) पुत्र जोत सिंह कुंवर निवासी ग्राम भीतरी पट्टी फते पर्वत थाना मोरी को संदिग्ध पाते रोका गया। तलाशी लेने पर आरोपी व्यक्ति के कब्जे से करीब 151.77 ग्राम अफीम बरामद की गई। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना बड़कोट पर NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विधिक कार्यवाही गतिमान है।

पुलिस टीम

  • SI गम्भीर सिंह तोमर
  • ASI रमेश लाल आर्य
  • HC संजय कुमार
  • सिपाही पुरण सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button