पुरोला uttarkashi,, श्री राजेंद्र मेमोरियल एकेडमी गुंदियाट गांव का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्यातिथि के द्वारा दीप प्रज्वलन के बाद शुरू हुए कार्यक्रम में नन्हे–मुन्ने बच्चों ने समा बांधा।
रविवार को गुंदियाट गांव खेल मैदान में आयोजित “श्री राजेंद्र मेमोरियल एकेडमी” का पहला वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक दुर्गेश्वर लाल, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा उत्तरकाशी सतेंद्र सिंह राणा, वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव सिंह असवाल व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पुरोला प्यारे लाल हिमानी में दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते उनका उत्साहवर्धन किया। व शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के कौशल विकास के लिए की जा रही गतिविधियों को सराहा। उसके बाद नन्हे–मुन्ने बच्चों ओर छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा। कार्यक्रम में स्कूल के संस्थापक विजय सिंह रावत ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और वार्षिकोत्सव में पहुंचकर बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए सभी परिजनों/लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
ज्ञातव्य हो विद्यालय को कुछ महीने पहले पंडित दिन दयाल उपाध्याय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए हर वर्ष दिया जाता है।
ये रहे उपस्थित : रमेश बिजल्वाण, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्यारे लाल हिमानी, हरिमोहन सिंह नेगी संस्थापक रघुनाथ पब्लिक स्कूल, ॐ प्रकाश रावत, जगवीर रजवार, जयेंद्र रावत, शांति देवी, मीणा असवाल विधायक के सचिव उमेंद्र आष्टा सहित अन्य गणमान्य लोग रहे।