Uttarkashiक्राइमपुलिस

पुरोला/बड़कोट पुलिस ने 1 KG भांग के साथ किशोर पकड़ा

नौगांव uttarkashi,, पुरोला व बडकोट पुलिस की संयुक्त टीम ने 1 किलो 6 ग्राम चरस के साथ एक किशोर को पकड़ा है। किशोर के खिलाफ पुरोला थाने पर NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विधिक कार्यवाही गतिमान है।

उत्तरकाशी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन- 2025” के अंतर्गत उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्त अभियान को उत्तरकाशी पुलिस द्वारा पुलिस कप्तान सरिता डोबाल के नेतृत्व मे लगातार सफल बनाया जा रहा है, अवैध नशे के धन्धें में लिप्त लोगों की पुलिस एक के बाद एक की धर-पकड़ कर रही है। सीओ सुरेन्द्र सिंह भंडारी के निकट पर्यवेक्षण में बीते दिवस (गुरुवार) देर सायं को थानाध्यक्ष पुरोला मोहन सिंह  कठैत के नेतृत्व में पुरोला व बड़कोट पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से चैकिंग अभियान चलाते स्थान नौगांव, सुनारा जाने वाला कच्चे रास्ते के पास से एक विधि विवाधित किशोर को अवैध चरस के साथ विधि पूर्ण संरक्षण में लिया गया। किशोर के कब्जे से 1 किलो 6 ग्राम चरस बरामद की गयी। किशोर द्वारा बताया गया कि उसको यह चरस उसके मामा ने बेचने के लिए दी थी। मामले में पुलिस द्वारा थाना पुरोला पर NDPS Act के तहत केस दर्ज किया गया। विधिक कार्यवाही जारी है।

पुलिस टीम

  • SI मोहन सिंह कठैत, थानाध्यक्ष पुरोला
  • SI रतन सिंह बिष्ट, प्रभारी चौकी डामटा
  • HC राजेन्द्र कुमार
  • HC अब्बल सिंह
  • HC मनमोहन
  • सिपाही नीरज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button