नौगांव uttarkashi,, नवनियुक्त चौकी इंचार्ज SI भूपेंद्र सिंह रावत ने चार्ज संभालने के बाद व्यापार मंडल और टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों के साथ परिचायक बैठक आयोजित की। पदाधिकारियों ने चौकी इंचार्ज को पुष्प गुच्छ देते मोमेंटो देकर स्वागत किया। वहीं निवर्तमान चौकी इंचार्ज/प्रभारी थानाध्यक्ष पुरोला SI राजेश कुमार के कार्यकाल को सराहते मोमेंटो देकर भावविनी विदाई दी है। बैठक में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन, यातायात व्यवस्था में सुधार, अपराध नियंत्रण और चारधाम यात्रा से सफल संचालन पर विशेष जोर दिया गया है। दोनों संगठनों के पदाधिकारियों ने चौकी इंचार्ज को पूर्ण सहयोग के लिए आश्वस्त किया है। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष जिला यमुनाघाटी कबूल सिंह पंवार, नगर अध्यक्ष विपिन रमोला, SI विक्रम तोमर, महामंत्री सुमित रावत, टैक्सी यूनियन बाबू अरविंद चौहान, अमृतराज असवाल अनिल कुकरेजा, मोहन आर्य सहित अन्य लोग रहे।




